Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-जो कहते हैं कैसे मानें सर्जिकल स्ट्राईक कर वापस आये हो, अबकी संग लेते जाना उनको मफ़लर में बांध के
Top Stories

जमशेदपुर-जो कहते हैं कैसे मानें सर्जिकल स्ट्राईक कर वापस आये हो, अबकी संग लेते जाना उनको मफ़लर में बांध के

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 30, 2018No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
● जबतक दुनियां के नक्शे से मिट जाता पाकिस्तान नहीं, तबतक भारत की सीमा से लौटेगा एक जवान नहीं : भाजपा
● सर्जिकल स्ट्राईक के द्वितीय वर्षगांठ पर भाजपा ने मनाया शौर्य दिवस
● पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान, देशभक्ति गीतों से हुआ भारतीय सेना का गौरवगान
● सैनिक देश के स्वाभिमान, इनकी सेवा को मोदी सरकार कटिबद्ध : सांसद विद्युत महतो
● सर कटा सकतें है लेकिन तिरंगे को झुकने नहीं देंगे : मोहम्मद जावेद
● अनिरुद्ध सिंह भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार (29 सितंबर) को शौर्य दिवस के रूप में स्मरण करते हुए भारतीय सेना द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों और घुसपैठियों पर किये गए पराक्रमी सैन्य कार्यवाई “सर्जिकल स्ट्राईक” के द्वितीय वर्षगांठ को उत्साहपूर्वक मनाया। महानगर भाजपा कमिटी द्वारा गोलमुरी स्थित केबल वेलफेयर क्लब में “शौर्य सम्मान” कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय सेना के अदम्य साहस को नमन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को भाजपा की ओर से स्मृति चिंह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षीय संबोधन भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार में किया। वहीं जमशेदपुर के माननीय सांसद ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी।
● सैनिक देश के स्वाभिमान, इनकी सेवा को मोदी सरकार कटिबद्ध : सांसद विद्युत महतो
भाजपा द्वारा आयोजित शौर्य सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने शहीद जवानों एवं भारतीय सेना के पराक्रम को नमन किया। कहा कि अपनी जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तानी घुसपैठियों और उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तोनाबूद करना भारतीय सेना के पराक्रम का अप्रतिम उदाहरण है। देश मे जब भी भाजपा की सरकारें रही है सैनिकों का मनोबल मज़बूत रहा है। कहा कि सैनिक देश के स्वाभिमान हैं, और इनके सम्मान एवं सेवा को मोदी सरकार कटिबद्ध है।
● ….. जो कहते हैं कैसे मानें शीश काटकर आये हो, अबकी संग लेते जाना उनको मफ़लर में बांधकर : भाजपा जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने शायरी के माध्यम से सैन्य कार्यवाई ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ पर सवाल उठाकर भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने वाले नेताओं को निशाने पर लिया।    उन्होंने कवि चिराग़ जैन की शायरी के माध्यम से कहा कि “अबकी जब आखेट पे जाना बाहर अपनी माँद के , शत्रु के ऊँचे लंबे उन दीवारों को फाँद के, जो कहते हैं कैसे मानें शीश काटकर आये हो, अबकी संग लेते जाना उनको मफ़लर में बांध के”। कहा कि भारतीय सेना को ज़वाब देने के लिए भारतीय सेना सदैव तैयार है, किंतु हमें खतरा देश में बैठी जयचन्दों जैसे पार्टियों से है।
● सर कटा सकते हैं लेकिन तिरंगा झुकने नहीं देंगे : मोहम्मद जावेद
शौर्य चक्र से विभूषित घाटशिला निवासी पूर्व सैनिक मोहम्मद जावेद ने भारतीय सेना के पराक्रम की गौरवगाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सेना विश्व की सबसे मज़बूत सेना है। यदि चंद राजनीतिक पार्टियाँ हमारे सैनिकों का मनोबल ना तोड़ें तो रावलपिंडी और पेशावर तक भारतीय तिरंगा लहराने की क्षमता भारतीय सेना में है। सर्जिकल स्ट्राईक भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का अद्भुत मिशाल है। कहा कि भारतीय सेना सर कटा सकती है किंतु तिरंगा ना झुके इसके लिए सैनिक अपनी कुर्बानी देने को सदैव तैयार होते हैं।
● इन पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान :
1 हवलदार राजदेव सिंह
2 पेटी आफिसर सियाराम दुबे
3 हवलदार सुरेन्द्र नाथ ओझा
4 हवलदार चंद्रमा सिंह
5 सार्जेंट अशोक कुमार श्रीवास्तव
6 सिपाही शत्रुघन प्रसाद
7 सार्जेंट उत्पल सिन्हा
8 चीफ पेटी आफिसर मिथिलेश सिंह
9 नायक पंकज सिंह
10 नायक अखिलेश मिश्रा
11 हवलदार रितेश सिंह
12 जे०डब्लू०ओ० मो०जावेद (शौर्य चक्र विजेता)
13 सार्जेंट तारकेश्वर नाथ
14 चीफ पेटी आफिसर मनोज ठाकुर
15 सार्जेंट प्रमोद कुमार
16 जे०डब्लू०ओ० डॉ कमल शुक्ला
17 जे०डब्लू०ओ० ललन प्रसाद सिंह
18 जे०डब्लू०ओ० बृजकिशोर सिंह
19 पेटी आफिसर सुशील कुमार सिंह
20 पेटी आफिसर राजीव रंजन सिंह
● हाथों में तिरंगा थाम शामिल हुए भाजपाई
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज हाथों में थामकर सम्मिलित हुए। वहीं पूर्व सैनिकों के सम्मान के दौरान सभी ने खड़े होकर तिरंगे लहराकर भारत माता की जय के नारे लगाकर आदर और कृतज्ञता व्यक्त की।
● अनिरुद्ध सिंह भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत
बर्मामाइंस निवासी पूर्व सैनिक को महानगर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत किया गया। प्रदेश भाजपा द्वारा प्राप्त स्वीकृत्यादेश के उपरांत शौर्य दिवस समारोह में इस आशय की औपचारिक घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया।
● संजीवा ईवेंट टीम ने देशभक्ति गीतों से झुमाया
इस दौरान जमशेदपुर के संजीवा इवेंट्स टीम के गीतकारों देव सिंह, बॉबी, मनोज सिंह, मुन्ना ओझा ने देशभक्ति गीतों से लोगों को झुमाया। इस दौरान वंदे मातरम, संदेशें आते हैं …. की घर कब आओगे, जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया, आपस में प्रेम करो देशप्रेमियों, ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँखों मे भर लो पानी, मेरा देश मेरा मुल्क मेरा ये वतन , सरीख़े देशभक्ति गीतों से सैनिकों को सम्मान दिया गया। वहीं सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा ने किया।
● कार्यक्रम में ये रहें मौजूद :
 सांसद विद्युतवरण महतो,प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव,कमलेश सिंह,अभय सिंह उज्जैन,भरत सिंह,अनुशासन समिति के प्रदेश सह संयोजक खेमलाल चौधरी,पूर्ब जिला अध्यक्ष ब्रम्हदेव नारायण शर्मा,देवेंद्र सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,विद्यायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,जिला महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,जिला मंत्री राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की,अरुण कुमार मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी दीपक पारिख,अंकित आनंद,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा,महिलाओ में सोनिया साहू,ज्योति अधिकारी,ममता कपूर,रीता शर्मा,सरस्वती साहू,दशमी पूर्ति,अन्य लोगो मे प्रोबिर चटर्जी,दीपू सिंह,संजय सिंह,रंजन सिंह,रमेश नाग,श्रीराम प्रसाद,ध्रुव मिश्रा,बंटी सिंह,अशोक सामंता,जसबीर सिंह,विक्रम चंद्राकर समेत अन्य।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.