
जमशेदपुर। जेएनएसी के नगर प्रबंधक सोनल सिंह चौहान की अगुवाई में साकची, काशीडीह और टेल्को में चले “नो पॉलिथीन” अभियान में ऐसे लोगों से जुरमाना वसूला गया जिनके यहाँ किसी भी रूप में पॉलिथीन उपयोग में लाया जा रहा था। काफी सघन जाँच के बावजूद सिर्फ 6 लोगों के पास पॉलीथीन मिली जिनसे दंड स्वरूप कुल 16600 रुपये वसूल किये गए।

