
जमशेदपुर।


जिला पुलिस ने डकैती की योजना बनाते अपराधियो के संगठित गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए अपराधियो के पास से कई अग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया है।
इस संबंघ में जिले के एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिदग़ोड़ा के बंद पड़े एक घऱ में कुछ संदिग्ध किस्म लोग बैठे कर अपराध की योजना बना रहे है। उसी सुचना पर जिला पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर वहा छापामारी की गई तो वहां बैठे कुछ युवक भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण सभी पकडे गए। उन्ही के पुछताछ के आधार पर मानगो के उलीडीह में भी छापामारी की गई तो वहां से भी तीन अपराधियो कोल पकड़ा गया । उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया गया है।
उन्होने कहा कि पकड़े गए अपराधियो से पुछताछ की जा रही है। ये सभी रंगदारी वसूलने , बड़ी वाहन लूटने, एवं क्षेत्र मे दहशत फैलाने हेतु गोली चलान करने जैसी बात करने की स्वीकार किया है। पकड़ाये सभी लोग अपराधिक प्रवृति के है।
एस एस पी ने कहा कि इस दोरान तीन अपराधी भागने में सफल रहे ।जिसमे गिरोह का मुखिया रुनु यादव भी शामील है। उन्हे पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है जल्द ही सारे अपराधी गिरफ्तार कर लिए जाएगें।
बरामद समान
उन्होने कहा कि पकडे गए अपराधियो के पास से 7.62 बोर 2 पिस्तौल , 315 बोर का एक देशी कट्टा ,.38 बोर का देशी रिवाल्वर ,9MM का पिस्टल,.315 बोर की गोली,7.62 बोर का गोली और एक लोहे की निर्मित पंच बरामद किया गया है।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम
1 के एम मिश्रा,(डी एस पी, मुख्यालय-)
2.अजय केरकेट्टा(डी एस पी. पटमदा)
3.फुलन नाथ थाना प्रभारी ( सिदगोडा)
- मुकेश चौधरी (थाना प्रभारी, उलीडीह)
5.उपेन्द्र नारायण सिंह( सिदगोडा)
6.रामबदन सिहं( सिदगोडा)
7ललित कुमार पाण्डेय( सिदगोडा)
8.नित्यानंद महतो ( सिदगोडा)
9.हवलादार राजकुमार सिहं( सिदगोडा)
10.आरक्षी रामदयास साहु , आऱक्षी सुरेश चन्द्र सोरेन कार्तिक मुण्डा, जितेन्द्र राम, और अनमोल पूर्ति शामील थे।

