
जमशेदपुर।


सामाजिक संस्था जागो जमशेदपुर जागो ने शुक्रवार की संध्या सक्रियता दिखाते हुए जागो जमशेदपुर जागो द्वारा चल रहे कपड़ा बैंक के तत्वधान से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 जोडा कपड़ा भेजे। जिसमें 200 जोडा कपड़े स्त्रियों, 175 जोडा कपड़े पुरुषों और 125 बालक-बालिकाओं के लिए है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि संस्था कपड़ा बैंक तहत बहुत समय से शहर के लोगों से कपड़े इकट्ठा करती है। और आवश्यक स्थिति उत्पन्न होने पर कपड़ों का वितरण करती है। स्थिति को देखते हुए संस्था ने शहर के लोगों के लिए संपर्क नंबर 9709375240 जारी करते हुए शहर से अपील की जो कपड़े उनके उपयोग में नहीं आते हैं ऐसे कपड़े शहर कपड़ा बैंक दान दे सकती है। जिससे जागो जमशेदपुर जागो उस कपड़े को उस कपड़े की जरूरतमंद या आपातकालीन स्थिति में वितरण कर सकती है।
इस अवसर पर जागो जमशेदपुर जागो सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित हुए।।

