
जमशेदपुर। शराब कारोबारी गुरशरण सिंह एवं उसके पिता तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन बलबीर सिंह बल्ली और प्रधान गुरमुख सिंह मुखे से मिल रही जान मारने की धमकी से परेशान महिला जगमीत कौर ने सोमवार को मंत्री सरयू राय से मिल कर ज्ञापन सौंपा तथा परिवार की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई
रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मंत्री सरयू राय से उनके आवासीय कार्यालय में मिला.
यहां पीड़िता जगमीत कौर ने बताया कि पति गुरशरण सिंह शराब कारोबारी है और ससुर बलवीर सिंह बल्ली दबंग प्रकृति के हैं . ससुराल वाले उसके साथ लगातार गलत व्यवहार कर रहे हैं और काफी अमीर होने के बावजूद पैसों की मांग करते रहे हैं और उन्हें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे गलत कामों के लिए सहयोग कर रहे हैं. ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते रहते थे और इलाज के अभाव में उसकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई उसने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस की शरण में जाती रही परंतु प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो उसे कोर्ट का सहारा लेना पड़ा.
गत 1 अक्टूबर को न्याय सदन में उनकी उनकी उपस्थिति थी गुरमुख सिंह मुख्य 25-30 आदमी के साथ आए कोर्ट से निकलते समय केस उठाने अथवा जान मारने की धमकी दी. सीतारामडेरा पुलिस ने इसकी लिखित शिकायत नहीं ली तो रजिस्ट्री द्वारा शिकायत पत्र भेजा गया अब गत 31 अक्टूबर को पति गुरशरण सिंह ने उसके पिता मनजीत सिंह भाई सनकी सिंह चाचा जसपाल सिंह एवं अन्य गवाहों पर रंगदारी मांगने तथा गोली चलाने का झूठा मुकदमा बिष्टुपुर थाना में दर्ज कराया है पीड़िता के अनुसार घटनास्थल पानी टंकी के पास पुलिस प्रशासन का कैमरा है वहीं 31 अक्टूबर 9:00 बजे रात से लेकर रात 11:30 बजे तक सारे परिवार के सदस्य होटल अलकोर में एक समारोह में शामिल हुए थे. सच्चाई की पूरी जानकारी होटल के सीसीटीवी एवं पानी टंकी के पास के सीसीटीवी कैमरे के फूटिंग से सामने आ जाएगी वहीं प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रिमंडल को बताया कि सरकारी अंगरक्षक का सरदार गुरमुख सिंह मुखे गलत उपयोग कर रहा है वह अंगरक्षक का सहारा लोगों को धमकाने डराने तथा झूठे मुकदमे दर्ज कराने में ले रहा है
इस पर मंत्री सरयू राय ने जगमीत कौर को अपनी बेटी बताया और निर्भीक होकर सारी परिस्थितियों का सामना करने का हौसला दिया मंत्री सरयू राय ने अपना पर्सनल फोन नंबर भी जगमीत कौर को दिया. और घटना की जांच कराने का आश्वासन भी दिया
इस प्रतिनिधिमंडल में मानगो गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू साकची कमेटी के सीनियर उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू रंगरेटा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व पदाधिकारी त्रिलोचन सिंह सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह एवं अन्य लोग शामिल थे.



