
जमशेदपुर।
छठ महापर्व के सेवार्थ शनिवार को भाजपा के बागबेड़ा मंडल द्वारा बड़ौदा घाट का निरीक्षण कर सफ़ाई कार्यों में सहयोग करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पोटका की विधायक श्रीमती मेनका सरदार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहें। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं के आग्रह पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त अमित कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर बड़ौदा घाट की समुचित व्यवस्था समय सीमा के अंदर करने का निवेदन किया। वहीं स्थानीय विधायक नें आश्वस्त किया कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्षेत्र में नए छठ घाट का निर्माण संपन्न कराया जायेगा। बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, गणेश विश्वकर्मा, बुधराम, पप्पू , गोपाल ओझा, संजय पाठक, चंदा देवी, रजनी मिश्रा, राम जय सिंह त्यागी, धनंजय कुमार, केशव सिंह, दिलीप पाठक, संदीप सिंह, संजय परमार, राम चंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में छठ घाट पर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

