
लुटेरो ने पीड़िता के कपड़े तक उतार लिए
जमशेदपुर।
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित चिन्मया स्कूल के पास अपराधियो ने हथियार के बल पर
तगादा कर लौट रहे एक व्यापारी के पास एक लाख रुपया लुट लिए। इस दौरान अपराधियो ने व्यापारी के साथ मारपीट के साथ कपड़े भी उतार लिए। हालाकि पुलिस इस मामले को संदेह के दृष्टिकोण से भी देख रही है।
बताया जाता हैं कि साकची के रहनेवाले ईलेक्ट्रीन पार्टस का व्यापार करने वाले सुमीत अग्रवाल पैसा तगादा कर आदित्यपुर की ओर जा रहे थे। चिन्मया स्कूल आगे बंजरग अखाड़ा के पास सुनसान ईलाके मे सुनील लगुशंका करने के लिए गए। तभी पीछे से आकर अपराधियो ने उनपर हमला कर दिया । इस दौरान उनके साथ मारपीट कर कपड़े उतार लिए गए और पास मे तगादा के एक लाख रुपया को लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी जैसे तैसे उन्होने परिजनों को दी। परिजनो उन्हे ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल 1में भर्ती कराया है।
वही टाटा मुख्य अस्पताल डी एस पी (पी सी आर) सुधीर कुमार और बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्री निवास पहुंच कर पीड़ित से मिलकर घटना की जानकारी ली।
वही इस सबंध में डी एस पी( पी सी आर) सुधीर कुमार ने कहा कि पुलिस को सुचना मिली है कि सुमीत अग्रवाल नामक व्यक्ति के पास अज्ञात अपराधियों के द्वारा करीब एक लाख की रुपया की छिनतई हुई है । पुलिस मामले की जॉच कर रही है।जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

