
जमशेदपुर ।


बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह में पुलिस ने बूचड़ खानों में छापामारी कर 40 से ज्यादा मवेशियो को बरामद किया है, वहीं इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तारी भी की गई है।
पुलिस ने उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस इलाके के कई मकानों के छतों और कमरों में मवेशियों को बंद कर रखा गया था। मकानों के दरवाजों पर ताले लगा दिए गए थे ताकि किसी को भीतर मवेशी होने का पता नहीं चल सके। वैसे इस छापेमारी में एहतियातन पुलिस ने छापेमारी में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर रखी थी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटा जा सके। बता दें कि 2 वर्ष पूर्व भी ऐसे ही इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर सैकड़ों मवेशियों को बरामद किया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध में पुलिस पर पथराव भी कर दिया था। इधर इस छापेमारी का नेतृत्व कर रहे बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हुमा कुरैशी नामक व्यक्ति के मकान से ज्यादा मवेशियों को बरामद किया गया है। फिलहाल इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई। पुलिस को सुचना मिली थी कि यहां पर अवैध रुप से कुछ जानवर लाए गए है। उसी आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 45 गायो को पुलिस ने बरामद किया है। वही एक व्यक्ति को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

