
जमशेदपुर।


साकची स्थित ग्रेजुएट फॉर वीमेन्स कॉलेज मे शुक्रवार को दो छात्र संगठने के बीच जमकर मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना दो छात्र संगठन के बीच सदस्यता अभियान को लेकर हुई है।वही इस मामले में कॉलेज प्रबंधन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है।
घटना के सबंध में बताया जाता है कि आज जमशेदपुर के साकची स्थित ग्रेजुएट फॉऱ वीमेन्स कॉलेज में सदस्यता अभियान की शुरुआत अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के द्रारा किया जाना था। इसके लिए कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के द्रारा बैनर पोस्टर लगाए जा रहे थे। वही कॉलेज में बैनर और पोस्टर लगाने का विरोध झारखंड छात्र मोर्चा के समर्थको ने शुरु किया। और यही विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनो छात्र संगठनो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट बढता देख कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी वहां पहुंचकर सभी को अलग किए। इसके बाद मामला शांत हुआ। वही इस घटना के विरोध में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के लोग प्राचार्य के कार्यालय़ में पहुंच कर विरोध दर्ज कराया।और आरोपी जे सी एम के छात्रो पर कार्रवाई की मांग की है।
वही इस घटना के बाद कॉलेज का माहौल पुरी तरह गर्म है।

