
जमशेदपुर। 21जुलाई
गोविदपुर थाना क्षेत्र स्थित गदड़ा मुख्य सड़क के किनारे एक दबंग द्वारा सरकारी जमीन घेरने का मामला प्रकाश मे आया है वहा मौजुद महिलाओ ने जब इसका विरोध किया ।उन लोगो ने वहा मौजूद महिलाओ के साथ अभ्रद व्यहार किया।इसकी शिकायत करने काफीसंख्या मे महिलाएउपायुक्त कार्यलय पहुची और एक ज्ञापन सौपा।ज्ञापन के माध्यम से कार्रवाई की माग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि आदर्श गृह निर्माण कॉपरेटिव सोसायटी के बगल में 8 से 10 कट्ठा सरकारी जमीन है जिसे वहां के भू-माफियाओं के द्वारा भेजा जा रहा है जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो उस भूमाफिया ने हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार की इसकी जानकारी देने जब हम लोग गोविंदपुर थाना गए तो थाना प्रभारी का बर्ताव अच्छा नहीं था उपायुक्त इस मामले की खुद जांच करें और सरकारी जमीन को खाली करवाए

