
जमशेदपुर। शुक्रवार को झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह का शहर पहुॅचने पर बिष्टुपुर में आदित्यपुर पुल के पास पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस द्धारा भव्य स्वगत किया गया। मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कार्यकत्र्ताओं से संगठन में हर बूथ से महिलाओं को जोड़ने के लिए जिला से प्रखंड और खासकर गांवों में अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाने की सलाह दी। ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने पर भी उन्होंने महिला कार्यकत्र्ताओं से काम करने को कहा। अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में झारखंड में महिला कांग्रेस का परचम लहराने के लिए आज से ही पार्टी हित में सबको मिलकर कार्य करने की बात भी उन्होंने कही। साथ ही महिला कार्यकर्ताओं को उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संगठन को मजबूत करें और सरकारी सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद करें। गुंजन सिंह ने राज्य सरकार से महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। कहा कि यदि सरकार इसमें विफल रहती है और महिलाओं पर अत्याचार जारी रहा, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी। झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार व अपराध बढ़ा है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव मंजू दास, पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अरूणा मुखी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, जलेश्वरी भुईंया, मुनिका मुखी, विमला मुखी, बिंदिया मुखी, रेखा मुखी, चन्द्रिका मुखी, उमा लोहार, सुशीला मुखी, सुलेखा डे, किरण देवी, दमिनी देवी, रेखा देवी, कल्याणी बेधना, बेबी देवी, सुभाषी देवी, उमा देवी, गीता, नेहा, पूर्णिमा आदि मौजूद थी।

