
जमशेदपुर।


गुरुवार को टाटानगर को आनेवाली. हावडा गीताजंली एक्सप्रेस, जम्मुतवी एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी। वही छपरा-टाटा- कटिहार, एलेप्पी एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस विलंब से चल रही है। इसके अलावे के दक्षिण बिहार एक्सप्रेस , भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस,जनशताब्दी एक्सप्रेस सही समय पर है।
सही समय पर चलने वाली गाड़ी ट्रेन
गाड़ी संख्या 13288राजेन्द्रनगर-टाटानगर-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या12021हावड़ा- बड़बिल जनशताब्दी और गाड़ी संख्या12871 हावड़ा – टिटलागढ इस्पात एक्सप्रेस, नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, रांची- हावड़ा इन्टरसिटी एक्सप्रेस सही समय पर चल रही है।
देरी से चलने वाली ट्रेने
प्राप्त जानकारी अनुसार टाटानगर आनेवाली गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद –हावड़ा 15 मिनट विलंब से चल रही है। वही 18182 छपरा-कटिहार –टाटानगर एक्सप्रेस लगभग 2 घंटा 35मिनट विलंब से चल रही है। इसका टाटानगर आने का सही समय सुबह 6.55 मिनट है।जबकी गाड़ी संख्या18190 एलेप्पी –टाटा आधे घंटा विलंब से चलने की सुचना प्राप्त हुई है।
रद्द रहने वाली ट्रेन
मुबई से चलकर टाटानगर होते हावड़ा को जाने वाली गाड़ी संख्या 2859 गीतांजली एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 18102 जम्मुतवी –टाटा एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी।

