Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है हमारी सरकार — रघुवर दास
Top Stories

जमशेदपुर-गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है हमारी सरकार — रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 11, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज मां भगवती की कलश स्थापना का दिन भी है। आइए! हम सब इस शुभ दिन यह आराधना करें कि शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा देश और राज्य से नकारात्मक शक्तियों का संहार करें, मां लक्ष्मी जन-जन को समृद्ध बनाएं और मां सरस्वती समाज में अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करें। इस तरह आने वाले वर्षों में एक समृद्ध राज्य, एक सुसंस्कृत राज्य और समृद्धि शाली देश बने। आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी करोड़ों देशवासियों का जो सपना है वह साकार हो। उन्होंने कहा कि मैं यहां मुख्यमंत्री या मुख्य अतिथि के रूप में नहीं आया हूं, मैं आप लोगों के बीच से ही राज्य के मुख्य सेवक के रूप में उपस्थित हुआ हूं और यहां तक पहुंचाने में जमशेदपुर की जनता का बहुत बड़ा योगदान है इसलिए मैं जमशेदपुर की जनता को नमन करता हूं, क्योंकि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं राज्य का मुख्य सेवक बनूंगा। जमशेदपुर की जनता ने विधायक बनाया और जमशेदपुर की जनता ने ही राज्य का मुख्य सेवक बनाया है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास आज जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की सवा 3 करोड़ जनता की शक्ति और शक्ति की प्रतीक स्वरूपा मां लक्ष्मी की कृपा से आने वाले समय में झारखंड दुनिया के विकसित और समृद्धतम राज्यों के समकक्ष होगा। झारखंड के पास देशभर के 40% प्राकृतिक संसाधन है, भूसंपदा है, सरल सीधे और कुशल मानव संसाधन हैं। मानव संसाधन को हुनरमंद बनाने के लिए बजट में 700 करोड रुपए का प्रावधान सरकार ने किया है। दुनिया भर में ऐसी अभूतपूर्व उपलब्धि झारखंड के पास है कि एक ही दिन में
27000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार युवा दिवस के अवसर पर जनवरी तक राज्य के एक लाख लोगों को निवेशक एवं सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। कोई भी काम असंभव नहीं है, बस उसको करने के लिए लगन हो, जुनून और समर्पण भाव होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज अग्रसेन की जयंती और शक्ति स्वरूपा मां भगवती के कलश स्थापना के दिन आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए 9 दिन अपने मन और समाज में जो भी विकृतियां हैं उन्हें समाप्त कर नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें और घर-घर में सुख संपत्ति आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक देश का कोई व्यक्ति गरीबी का दंश नहीं झेले इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आवास योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का संकल्प है कि 2020 तक झारखंड में कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा- इस योजना के तहत् हमारी सरकार काम कर रही है। आम लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए पिछले 4 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने कई उपागम अपनाए हैं। गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए सरकार पुरजोर तरीके से काम कर रही है। बड़ी संख्या में बैंक खाते देश भर में खुले हैं। महाराजा अग्रसेन जी की भी यही सोच थी महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्तिकरण करना। झारखंड में 17 लाख महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण करने का काम किया गया है। एक रुपए में महिलाओं के नाम 50 लाख तक की संपत्ति का निबंधन करने का काम सरकार द्वारा किया गया है। जिससे भ्रूण हत्या, डायन बिसाही, दहेज जैसी कुरीतियों पर रोक लगे और नारी शक्ति के प्रति सम्मान बढ़े क्योंकि सृष्टि का की जननी नारी है। कुटुंब व्यवस्था को बनाए रखने में नारी शक्ति का अप्रतिम योगदान भारतीय संस्कृति में है। कुटुंब की शक्ति को समाज की शक्ति, राज्य और राष्ट्र की शक्ति बनाने के लिए सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी शक्ति राज्य की युवा शक्ति है। इस युवा शक्ति को कुशल बनाने के लिए कौशल विकास जैसे कार्य किए जा रहे हैं। गांव में रहने वाले नौजवान के पास भी बुद्धि है उसको हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए स्टैंड अप इंडिया स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं के साथ साथ और छोटी छोटी कंपनियां भी राज्य की युवाओं को नियोजित कर रही हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.