
जमशेदपुर। 22जुलाई
खेलो भारत अभियान के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा पटमदा एवं कमलपुर मंडल की एक अहम बैठक पार्टी कार्यालय पटमदा एवं कमलपुर में संपादित हुई। ग्रामीण मंडलों का दौरा करते बैठकों में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा उपस्तिथ थे । उन्होंने आगामी कार्यक्रम — खेलो भारत अभियान– के तहत आयोजित होने वाले खेलो की वृस्त्रित जानकारी दी। कब्बडी, खो खो, रस्सा कीची एवं कुश्ती जैसे खेलों में मंडल की भागिदारी सुनिश्चित करने को कहा। प्रति एक खेल के लिए टीम गठित कर 24 जुलाई तक जिला कार्यालय को सूची सुपर्द करने को कहा। साथ ही मंडल के द्वारा काबिल खिलाड़ियों को चिन्हित कर टीम में स्थान देने को कहा गया।
आगामी 15 अगस्त तक सभी मंडलों की आपस में होने वाली प्रतिस्पर्धा आयोजित होने जा रही हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला, प्रदेश यहां तक कि राष्ट्रीय पटल पर अपनी काबलियत दिखाने का सुअवसर मिलेगा। प्रदेश स्तर पर आगामी 27व 28 अगस्त को खेल आयोजित होने हैं।वही राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम 25 सितंबर को दिल्ली में होना तय हैं। सभी युवाओ को खेल के प्रति प्रेरित करना तथा युवा खिलाड़ियों को अच्छा मंच प्रदान करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा संकल्पित हैं।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, पटमदा मंडल अध्य्क्ष मंटू चरण दत्ता, कमलपुर मंडल अध्य्क्ष कृपा संधू महतो,भाजयुमो के जिला मंत्री अशोक सिंह, पटमदा युवा मोर्चा अध्य्क्ष निरंजन रजक, कमलपुर युवा मोर्चा अध्य्क्ष जयदेव मिश्रा, एवं दोनों मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे।

