
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग के द्वारा लगाई गई खुली अदालत के दूसरे दिन कुल 35 मामलों का निपटारा किया गया। निष्पादीत सभी मामले परिवारिक कलह से संबंधित थे। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण के अलावा महिला आयोग का कई अधिकारी यहाँ मौजूद थे।
पत्रकारों से बात करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ कल्याणी शरण ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वर्ष 2014 से अब तक लंबित पड़े मामलों का निपटारा किया है।जमशेदपुर के अदालत में परिवारिक कलह से संबंधित मामलों का आपसी समन्वय के साथ निपटारा किया गया है। इसके तहत से कई परिवार की जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास किया गया है।

