
जमशेदपुर ।
हरहरमहादेव संघ के कार्यक्रम में गायिका कल्पना पटवारी के द्वारा गाय भजनों में शहरवासी जमकर झूमे। उन्होंने एक से बढ़कर एक लोगों को भजन सुनाया। कार्यक्रम का आयोजन साकची गुरुद्वारा मैदान में किया गया था। कार्यक्रम में कोई दिक्कत न हो उसे देखते हुए वाटर पुफ्र पंडाल का निर्माण कराया गया था।
कल्पना ने अपने भजन की शुरुआत गणेश स्तुति से की उसके बाद एक से बढ़कर एक भजन लोगों को सुनाया । भजन संध्या के पूर्व हरहरमहादेव संघ के द्वारा शहर के प्रतिष्ठित पांच लोगो जमशेदपुर(पूर्वी) पूर्व विधायक दिनानाथ पाण्डेय, अधिवक्ता मनोंरजन दास, शिक्षाविद- हरिवल्लभ सिंह (आरसी), ओधोगपति शेखर डे, और सदर अस्पताल के डॉक्टर स्वर्ण सिहं को संघ रत्न से नवाजा गया।
हरहरमहादेव संघ रत्न से सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो ईचागढ़ विधायक साधु महो तो घाटशिला विधायक लक्ष्मण टू डू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे

