Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन
Top Stories

जमशेदपुर-एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 11, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय क्षेत्रीय स्तरीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 10-10-2018 को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम जमशेदपुर में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की 7 टीमों ने भाग लिया।

संगीत प्रतियोगिता का उद्घाटन जिले के उपायुक्त अमित कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने अंदर आत्मविश्वास को जगाने की जरूरत है। आपकी अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास से यह मंच भी छोटा पड़ेगा और बड़ी से बड़ी उपलब्धियां आने वाले जीवन में आप निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड से जो बच्चे इस प्रतियोगिता में चयनित होंगे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभा और खास करके जो विभिन्न विद्यालयों में छोटे स्तर पर सीमित होकर रह गई प्रतिभाएं हैं उन्हें पल्लवित और पुष्पित होने का एक मौका इस मंच के माध्यम से मिल रहा है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस प्रकार का व्यापक मंच मिलने से इनकी प्रतिभा को निखरने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह अत्यंत ही सुखद परिवर्तन है। प्रतिभा को सम्मान मिलने से बच्चे पूरे आत्मविश्वास के साथ और भी व्यापक फलक पर अपने भविष्य को निखारने के विषय में सोच सकते हैं।

प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णयन 6 सदस्यीय निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया। ₹50,000 का प्रथम पुरस्कार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, तोरसिंदरी, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा की टीम ने प्राप्त किया। ₹35,000 का चेक द्वितीय स्थान पर रहे सिद्धो कान्हू एकलव्य मॉडल आवासीय बालक विद्यालय, भोगनाडीह, बरहेट, साहेबगंज की टीम ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय, काठीजोड़िया, दुमका की टीम को ₹25000 पुरस्कार स्वरूप उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा प्रदान किए गए।
₹10,000 का चेक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुंजरा, लोहरदग्गा, की छात्राओं को विशेष सांत्वना पुरस्कार के स्वरूप प्रदान किया गया।

मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु गैर निर्णायक श्रेणी में एनेपी लकड़ा, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय लोहरदग्गा की छात्रा को उप विकास आयुक्त के द्वारा ₹2000 की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण के उपरांत भाग लेने वाली सभी टीमों को पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया, गुमला, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुंजरा, लोहरदग्गा, सिद्धो कान्हू एकलव्य मॉडल आवासीय बालक विद्यालय, भोगनाडीह, बरहेट, साहेबगंज,
एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय, काठीजोड़िया, दुमका, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सलगाडीह, तमाड़, रांची, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, तसरिया, गोड्डा तथा एकलव्य मॉडल प्लस टू बालिका आवासीय विद्यालय तोलसिंदरी, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की टीमों ने संगीत प्रतियोगिता में भाग लिया।

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन देश भर के 12 स्थानों में किया जा रहा है। तृतीय चरण की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर से जमशेदपुर में होगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की 22 टीमें भाग लेंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:17 जून 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 17, 2026

RANCHI NEWS: BJP झारखंड ने जारी की प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की महा-सूची, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.