
जमशेदपुर।
राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदत्तर हो गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ – साथ राज्य के सभी जिले अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि, स्वास्थ्य संबंधी मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर सरकार के इस आदेश के बाद आज उपायुक्त अमित कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों के साथ जिला समाहरणलय में बैठक की। उन्होने बैठक में निर्देश दिया गया की, सभी स्वास्थ्यकर्मी यह सुनिश्चित करें कि, उनके क्षेत्र के अस्पताल और उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। यही नही कोई महिला अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा से ना तडपे किसी की मौत एंबुलेंस के कारण ना हो. यानी स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त होनी चाहिए। वही उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को 24 घंटा मुस्तैद रहने का आदेश दे दिया है। उन्होने कहा कि इस मामले मे भी कोई भी अधिकारी अपने काम मे लापरवाही बरतगे तो उसे बख्शा नही जाएगा।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सरायकेला के चांडिल अनुमंडल अस्पताल से कुछ दुरी पर सड़क पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस मामले को लेकर सी एम ने काफी गंभीरता से लिया है। सभी जिले के उपायुक्त को निर्देश जारी किए।

