
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में झारखंड बंगाल सीमा पर स्थित गांव हुरलुंग में आबकारी विभाग की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई। इस छापेमारी मे स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी ब्रांडों के 4 ट्रक अवैध शराब के साथ पैंकिग करने का उपकरण, बोतल, 2,000 लीटर के चार टैंक और भारी संख्या में कार्टून बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हुरलुंग चौक पर अद्वैत दास के घर में अवैध फैक्ट्री पकड़ाया है। उसके रिश्तेदार जगबंधु दास एवं बासु दास इस धंधे के संचालक हैं। मुख्य संचालक का नाम बंटी सरदार उर्फ चरणजीत सिंह है जो घाटशिला में रहता है। जमीन दलाली से भी इसका जबरदस्त सरोकार है। पैसा और पैरवी के बल पर अवैध कारोबार चलाता है, ऐसा स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को बताया गया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनएच 33 एवं 6 के किनारे की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद हो चुकी हैं। 31,मार्च तक ही हाईवे पर दुकानें चलीं। लेकिन हाइवे किनारे लाइन होटल हों या अन्यत्र शराब बिक्री पर फर्क न के बराबर ही पड़ा है। रही अवैध शराब बनाना या आर्मी वगैरह का माल लेकर बौटलिंग करके बेचने का तो जुगसलाई घाटशिला के हुरलुंग छोटा जमुना बहरागोड़ा के आसपास अवैध तरीके से बौटलिंग कर बाजार में खपाने का काम बदस्तूर जारी है।
इस फैक्ट्री की बनी अधिकतर क्वांटिटी जमशेदपुर में खेप जाती है। खास बात यह भी कि महंगी लग्जरी गाड़ियों में शराब का खेप भेजा जाता है।

