
जमशेदपुर।


*नमन*’ शहीदों के सपनों को’ संस्था द्वारा अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्य तिथि पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी व संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अमर शहीद खुदीराम बोस ने आज़ादी के लिए भारत माता के लिए खुद को बलिदान कर दिया था ।
वरुण जी ने कहा की उनके सपनों का भारत बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है ।
राजीव जी ने कहा की शहीदों ने हमें सिखाया कि देश सर्वप्रथम ।
ब्रजभूशन जी ने कहा कि धन्य है भारत माता जिनके पवित्र भूमि पर ऐसे अमर शहीदों ने जन्म लिया और भारत माता के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया ।
धन्यवाद महेश मिश्रा ने दिया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री बमंटू चावला , राजू मारवाह, पप्पू राव, जुगुन पांडेय, शैलेश गुप्ता, महेश मिश्रा,रिया मित्रा, संदीप सिंह , किशोर ओझा , नबीन तिवारी, दीपक,सौरव चौधरी, प्रिंस सिंह, जीवन, काली शर्मा, विभाष ,,कार्तिक दत्ता,छोटू,पिंटू साव,अजित दास, सुशिल पांडेय ,बिनोद,बीरबल आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।।।

