
चाईबासा। झारखंड मुक्केबाजी एसोसिएशन 31 मार्च 2018 से 2 अप्रैल 2018 तक नोआमुंडी में पुरुषों और महिलाओं के लिए 11वां झारखंड राज्य (सब-जूनियर और जूनियर) मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का आयोजन करेगा।
झारखंड मुक्केबाजी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री सुरेश दत्त त्रिपाठी, जो टाटा स्टील, एचआरएम के भी उपाध्यक्ष (वीपी, एचआरएम, टाटा स्टील) हैं, वे कल समारोह का उद्घाटन करेंगे। झारखंड मुक्केबाजी एसोसिएशन के सचिव श्री उत्तम सिंह (वीपी, आयरन मेकिंग, टाटा स्टील) समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
इस तीन दिवसीय चैम्पियनशिप में 11 जिलों के लगभग 165 मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।



