
शक्ति प्रदर्शन का बड़ा माध्य्म खेल है : त्रिशानु राय
चाईबासा।
प० सिंहभूम जिला के २४ वां दो दिवसीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज शनिवार को जिला स्कूल के मैदान में हुआ। पहले दिन विभिन्न प्रखंडो से आये छात्र – छात्रों के बीच रिले ,हाई जम्प ,लांग जम्प जेवलिन थ्रो , शॉट पुट , डिसकस थ्रो प्रतियोगिता में लगभग ५०० बच्चों ने भाग लिया व अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी त्रिशानु राय ने किया। मौके पर अपने संबोधन में त्रिशानु राय ने कहा कि देश के विकास के लिए गति व शक्ति जरूरी है । शक्ति प्रदर्शन का बड़ा माध्यम खेल है । स्कूलों के बीच इस तरह की प्रतिस्पर्धा होने से छात्रों में बेहतर करने की भावना का विकास होता है और छात्र एक-दूसरे से कुछ सीखते हैं। मौके पर युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष अविनाश कोड़ा , दीनबन्धु बोयपाई , उपाध्यक्ष संदीप सुन्नी देवगम , युवा नेता सह अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा , जगदीश बिरुवा के अलावा आयोजन कमिटि सदस्य टीपरिया तिऊ ,सुभाष बानरा , शंकर टोप्पो , अर्जुन महाकुड़ , अजय नायक , राजू बिरुली , पी. जी सोय , कश्मीर कांडेयांग व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

