
चाईबासा : सोमवार रात्रि लगभग नौ बजे लाको देवगम दिहाड़ी मजदूरी कर अपनी घर के ओर लौट रहा था । सामने की दिशा से आरहे भारी वाहन ने मारी जोरदार टक्कर जिससे लहू लुहान होकर लाको देवगम दुर्घटना का शिकार होकर सड़क के किनारे गंभीर अवस्था में चोटिल होकर चित अवस्था में पड़ा हुआ था । घर को लौट रहे चाईबासा निवासी विवेक सिन्हा ने मामले की जानकारी शहर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को दिया वहीं राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की सूचना मुफ्फसिल थाना प्रभारी के साथ ही सदर अस्पताल को दी जिसके बाद उन्होंने घटना स्थान पहुँच कर घायल को ईलाज को सदर अस्पताल लाया गया । जिसके बाद घायल के परिजनों को सूचना प्रेषित की गई मौके पर शुभम शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।,



