
सितम्बर प्रथम सप्ताह में श्रम मंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
चक्रधरपुर।
चिरिया माइंस के मजदूरों की समस्याओं को ले शुक्रवार को चिरिया माइंस के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई ।प्रदेश अध्यक्ष श्री गिलुआ ने कहा कि मज़दूरों के साथ अन्याय हुआ है इस मामले को लेकर सितम्बर के प्रथम सप्ताह मेदिल्ली जाकर एक प्रतिनिधि मंडल श्रम मंत्री से मिलेगा।एवम श्रम विभाग भारत सरकार के सचिव से भी मुलाकात की जाएगी। मज़दूरों के साथ वे है उनकी परेशानी को दूर करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।
अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी झारखण्ड मज़दूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामा पांडेय माइंस के जीएम डी डे सरकार पार्षनल जी आर महान्ती मौजूद थे। इस अवसर पर मजदूरों की छटनी समेत ग्रेच्यूएटी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई ।जीएम श्री सरकार को मजदूरों के साथ कि गयी अन्याय को लेकर अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री षाड़ंगी ने जमकर खरी खोटी सुनाई।उन्होंने कहा की ठीकेदार बदलते रहेगा पर मज़दूरों के साथ इस प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए।
श्री षाड़ंगी के द्वारा जीएम समेत पर्सनल को साफ शब्दों में कहा कि मज़दूरों के साथ अन्याय न करे उन्हें मेडिकल सुविधा से लेकर आवास एंव अन्य सुविधा में किसी प्रकार की बंचित न करे।श्री षाड़ंगी ने कहा की मेडिकल सुविधा तत्काल दी जाय ।जिस पर जीएम श्री सरकार ने कहा कि मेडिकल सुबिधा जारी रहेगा।
मज़दूर नेता रामा पांडेय ने जीएम को साफ शब्दों में कहा कि ये ठीकेदार व प्रबन्धन मिलकर मज़दूरों के साथ अन्याय किये है जानबूझ कर लगातार परेशान कि जा रही है। इस अवसर पर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल,इंदु डागा ,सांसद प्रतिनिधि गणेश तांती,अवनेश गुप्ता,आलोक रंजन सिंह,अमित डागा, किशोर डागा, सूरज गुप्ता,मज़दूर बिधु चंपिया,सालूका बांदिया,गुलशन नाग,सुशील नाग,राजकुमार लोहार,कृष्ना टूटीमजदूर सुबन गोप, दीनबंधु नायक, कृष्ण टूटी, गुलशन नाग आदि मौजूद थे।


