
चक्रधरपुर पवन चौक में आयोजित हुए श्रद्धांजलि सभा
डीएसपी समेत गणमान्य लोग भी पहुंचे श्रधांजलि सभा मे
चक्रधरपुर।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के श्रद्धांजलि सभा में चक्रधरपुर शहर ही नहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी भारी संख्या में शामिल हुए एवं अपने प्रिय नेता भारत रत्न अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए चक्रधरपुर पवन चौक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने जमकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ग वाजपेई जी की प्रशंसा की एवम कहा कि देश में पहली बार ऐसा एक लोकप्रिय एवं जन नेता मिला था जो
सबका हित में कार्य करने की सोच रखने वाले थे ।
आज उनकी कमी गांव से लेकर सहरसा से लेकर देश के कोने-कोने तक होने लगी है उनके निधन से विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग काफी मर्माहत है.
इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक सारंगी के अलावा पिछड़ी मोर्चा के प्रदेश उपाद्यक्ष खिरोद प्रधान, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल,डीआरयूसीसी सदस्य पवन शंकर पांडेय,ललित मोहन गिलुआ जिला महामंत्री रतन लाल बोदरा ,भाजपा नेता संजय पासवान ,ललित मोहन गिलुआ समाजिक कार्यकर्ता अनवर खान,शकील अंसारी विनोद साहू ,भाजपा नेता विजय मेलगांडी सांसद प्रतिनिधि गणेश ताती चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष दीपक सिंह चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष श्रीवन्त सारंगी ,भाजपा नेता मदन,राजेश बदगांव प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ कराईकेला मंडल अध्यक्ष तीरथ जामुदा के अलावे भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे सर्वप्रथम भारत रत्न श्री बाजपेई के चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया



