
जमशेदपुर।


झारखण्ड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबुआ सिंह के नेतृत्व मे साकची गोलचक्कर मे गोड्डा के मोतिया गाँव के गोलीकांड के विरोध मे झारखण्ड सरकार का पुतला दहन किया गया ।
जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा दिनांक 5 मार्च को गोड्डा के मोतिया गाँव मे अडाणी के पावर प्लांट के जमीन को लेकर जन सुनवाई चल रही थी जिसमे सरकार के ईसारे पर अपर समाहरता अनिल टिर्की ने बिना जनता के पक्छ् सुने बिना सुनवाई बँद कर दी जब लोगो ने विरोध किया तो पुलिस प्रशासन ने भोले भाले ग्रामीण पर गोली चार्ज किया ।
जिसका झारखण्ड विकास मोर्चा कड़ी शब्दो मे विरोध करते हुये साकची गोलचक्कर मे झारखण्ड सरकार का पुतला दहन किया गया ।
कार्यक्रम मे मुख्य रुप से जटा शंकर पाण्डेय ,पप्पू सिंह ,राकेश सिंह ,दिलीप प्रेम ,रंजीत सिंह ,ईमरान खान ,कन्हैया पुष्टि ,बच्चे लाल भगत ,अशोक चौहान ,बबलू यादव , चंद्रशेखर,शंकर सिंह ,ममता बर्मा ,यशोदा जी ,अनूप सिंह ,जगतार सिंह ,सोनू सिंह ,सतीश गुप्ता , अब्दुल रहीम,ईशाद ,अजित कुमार ,सुमित ,अजित सिंह ,गौत्तम ,सुमित लाल ,विपिन ,अजय कुमार ,सुबेंदु शाल ,निवारण जी , सुनील यादव पप्पू ,पिंटू ,रंजीत आदि सैकड़ो कार्यकता उपस्थित थे ।

