
गिरिडीह ।
उतरी छोटानागपुर जोनल कमिटी भाकपा माओवादी ने विज्ञप्ति जारी कर दो दिवसीय मधुवन बन्द की घोषणा की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मजदूर संगठन समिति पर प्रतिबंध लगाने के बाद मधुवन में डोली मजदूरों डेली मजदूरों तथा संस्था में कार्यरत मजदूर के ऊपर जैन संस्था द्वारा शोषण बढ़ गया है।डोली मजदूरों के साथ जो त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी उसे अब तक लागू नहीं किया गया है। संस्था में कार्यरत कर्मचारियो के ऊपर भी मनमानी शोषण व अत्याचार बढ़ गया है।इसको लेकर भाकपा माओवादी द्वारा 12 व13 अक्टूबर को दो दिवसीय बन्द की घोषणा करती है,इस बन्दी में स्कूल,अस्पताल,डेयरी,एम्बुलेंस अग्निशमक आदि बन्द से मुक्त रहेगा।साथ ही एक पर्चा जारी किया है जिसमें मधुवन में पुलिस प्रशासन के मिलीभगत से अवस्थित ट्रस्टियो व प्रबंधकों के जनविरोधी आचरण के खिलाप मजदूरों को गोलबंद होकर जन प्रतिरोध व संघर्ष करने की अपील की है।ट्रस्टियों के इशारे पर सरकार की मिलीभगत से संगठन पर प्रतिबंध लगाने का भी आरोप लगाया है



