
आगरा : लखनऊ से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे से नाले में जा गिरी यह हादसा सुबह साढे चार बजे की है जब अचानक बस ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी । हादसा आगरा से 9 किमी दुर एत्मादपुर कस्वे के पास हुई जिसमें 29 यात्रियों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुये है जिन्हे नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 27 पुरूष और 2 महिलायें शामिल है।
मालुम हो कि यूपी रोडवेज की ‘जनरथ सेवा’ बस लखनउ से दिल्ली जा रही थी जिसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे । क्रेन की मदद से इस को बाहर निकाला गया जिसमें 29 लागों का शव बरामद हुये ।


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दिये जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के अन्दर जांच के आदेश दिये और टांसपोर्ट कमिश्नर और डिविजनल कमिश्नर को रिर्पोट पेश करने के आदेश दिये
5 लाख रूपये सहायता राशि का किया ऐलान
मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने हादसे पर दुःख जताते हुये कहा पीड़ितो की हर संभव मदद की जा रही है और हादसे में मरने वालों के परिजनो को 5 लाख रूपये सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को घटना स्थल पर जाने के र्निदेश भी दिये ।

