Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » सोनी सब के ‘भाखरवड़ी’ में अभिषेक और महेंद्र का हुआ पर्दाफाश
Top Stories

सोनी सब के ‘भाखरवड़ी’ में अभिषेक और महेंद्र का हुआ पर्दाफाश

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 24, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

अपने प्‍यार गायत्री (अक्षिता मुद्गल) और उसके परिवार के करीब रहने की अभिषेक की कोशिशों का अंत होने वाला है। सुलक्षणा के वेश में अभिषेक और चंद्रमुखी के वेश में महेंद्र का राज अन्‍ना (देवेन भोजानी) के सामने खुलने वाला है। यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इस पर अन्‍ना की प्रतिक्रिया कैसी होती है। सोनी सब का हल्‍का-फुलका कॉमेडी शो, ‘भाखरवड़ी’ के घटनाक्रम में काफी मजेदार मोड़ आने वाला है, जोकि दर्शकों को बांधे रखेगा।

महेंद्र (परेश गनात्रा) ने अपनी बेटी गायत्री और अपने दामाद अभिषेक (अक्षय केलकर) को उनकी शादी वाले दिन बड़ी गड़बड़ के बाद फिर से मिलाने में काफी मेहनत की है। सुलक्षणा और चंद्रमुखी ने गोखले परिवार में अपनी एक खास जगह बना ली थी, लेकिन उनके पीछे का सच जिस तरह से बाहर आता है वह अपने आपमें अनोखा है।

इस बीच, अन्‍ना अपने एक क्‍लाइंट के पास जाते हैं, उनका आमना-सामना उस व्‍यक्ति से हो जाता है जोकि शायद गायत्री का किडनैपर था। फिर वह चंद्रमुखी उर्फ महेंद्र की असली पहचान उन्‍हें बताता है। घटनाओं के नाटकीय क्रम में, केशव जिसे कि हमेशा से ही चंद्रमुखी और सुलक्षणा के इरादों पर शक था, परिवार के सामने उन दोनों का पर्दाफाश कर देता है।

अभिषेक और गायत्री की किस्‍मत में क्‍या लिखा है? क्‍या अन्‍ना, अभिषेक को अपने साथ किये धोखे के लिये उसे माफ कर पायेंगे?

अन्‍ना की भूमिका निभा रहे, देवेन भोजानी कहते हैं, ‘’अन्‍ना सिद्धांतों पर चलने वाला इंसान है। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसका अपना ही बेटा अभिषेक उसके साथ इस तरह से छल करेगा। इसके आगामी एपिसोड में काफी सारे जीवन के सार देखने को मिलेंगे, जिसके लिये सोनी सब जाना जाता है और साथ ही आगे आने वाले ट्विस्‍ट से मेरे किरदार को कई सारे इमोशन से गुजरते हुए दिखाया जाता है, लेकिन हल्‍के-फुलके रूप में। अन्‍ना गुस्‍से में है और यह तो समय ही बतायेगा कि वह अभिषेक को कभी माफ करेगा या नहीं। इसलिये बने रहिये हमारे साथ।‘’

 

अभिषेक और सुलक्षणा की भूमिका निभा रहे अक्षय केलकर कहते हैं, ‘’अभिषेक हक्‍का-बक्‍का रह गया है क्‍योंकि उसका राज उसके पूरे परिवार के सामने खुल चुका है। इसके आगामी एपिसोड में इमोशन्‍स बदल जायेंगे क्‍योंकि सारी चीजें काफी गंभीर हो गयी हैं। अन्‍ना को पता चल चुका है कि उसका अपना ही बेटा उसे धोखा दे रहा था। हमारे दर्शकों के लिये यह देखना दिलचस्‍प होगा कि आगे क्‍या होने वाला है। इसलिये, देखते रहिये ‘भाखरवाड़ी’, अभिषेक की इस हरकत पर अन्‍ना क्‍या फैसला सुनाते हैं।‘’

‘भाखरवड़ी’ में यह नाटकीय खुलासा देखिये, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10.30 बजे, केवल सोनी सब पर

 

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: SPSB Inter Steel Plant Swimming Championship 2026

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.