
बीजेएनएन व्यूरों नई दिल्ली 26 फरवरी
और चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह ने आज 26 फरवरी 2014 को पोर्ट ब्लेयर में त्रि-सेवा कमान का दौरा किया। अंडमान और निकोबार कमान के कमाण्डर इन चीफ एयर मार्शल पी.के. रॉय ने उनकी अगवानी की। उन्होंने जनरल सिंह को मौजूदा सुरक्षा स्थितियों और भविष्य की चुनौतियों से भी अवगत कराया।

अंडमान और निकोबार कमान देश का पहला और एकमात्र संयुक्त कमान है। जनरल बिक्रम सिंह कमान की तीनों सेवाओं की संचालन तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। संचालन तैयारी और सेना का आधुनिकीकरण उनके प्रमुख मुद्दों में से एक है। खास तौर पर दक्षिण-पूर्वी एशियाई क्षेत्र तथा बदलते सुरक्षा परिदृश्य में भविष्य के लिए क्षमता वर्धन को ध्यान में रखते हुए संसाधनों के आवंटन और बुनियादी ढांचे की विकास योजना की समीक्षा भी की जा सकती है। जनरल सिंह इस क्षेत्र में अंडमान और निकोबार कमान के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और ढ़ांचागत विकास से संबंधित मुद्दों पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल से भी बातचीत करेंगे।