सुबोध कांत सहाय ने पोटका एवं हल्दीपोखर में किया चुनावी सभा

0 84
AD POST

 

14 में से 12 वर्षो तक झारखंड में सतासीन रह कर भाजपा ने राज्य को लूटा-सहाय

 

AD POST

संवाददाता,जमशेदपुर ,28 नवम्बर

इस चुनाव में भाजपा द्वारा सैकड़ों करोड़ रूपये की खर्च बता रही है कि मात्र छह के माह के शासनकाल में नरेद्र मोदी ने देश को कैसे लूटा है। सुबोध कांत सहाय ने पोटका प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं में उक्त बातें कही। चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने पोटका के काॅग्रेस प्रत्याशी दुखनीमाई सरदार के लिए कई चुनावी सभा एवं हल्दीपोखर में रोड शो कर मतदाताओं से काॅग्रेस के लिए वोट मांगा। हाता एवं हल्दीपोखर सहित कई जगहों पर आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए श्री सहाय ने कहा कि भाजपा सता को लूट का माध्यम समझती है, 14 में से 12 वर्षो तक झारखंड में सतासीन रह कर भाजपा ने राज्य को लूटा और केंद्र में सरकार बनते ही मात्र छह महीनें के कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश को लूटना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा सैकड़ों करोड़ रूपये खर्च कर रही है, नरेंद्र मोदी और अमित साह जतना को बताये कि मात्र छह महीनें की सरकार में इतना पैसा खर्च करने के लिए आया कहाॅ से। श्री सहाय ने कहा कि राज्य की जनता ने देखा है कि पहले 12 वर्षो तक झारखंड में और अब छह महीनें से केंद्र में रह कर भाजपा सरकार ने एक भी जन कल्याण की कोई योजना नहीं बनाया, क्योकि भाजपा और मोदी सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं उन्हें सिर्फ पंूजीपतियों की व्यवसाय बढ़ाने और उनके साथ मिल कर देश को लूटने की चिंता है। ऐसे लूटेरों से राज्य को बचाने के लिए भाजपा तथा उसके सहयोगियों को झारखंड से उखाड़ फेकने के लिए काॅग्रेस का हाथ मजबूत करे। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि काॅग्रेस प्रत्याशी दुखनीमाई सरदार को भारी मतों से विजयी बनाएॅ। कार्यक्रम में कई दलों के कार्यकर्ताओं ने काॅग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। प्रत्याशी दुखनीमाई सरदार ने कहा कि कोल्हान का दुर्भाग्य रहा कि भाजपा का मुख्यमंत्री यही से रहा और सबसे ज्यादा लूट इसी क्षेत्र से हुई, विकास का कोई काम नहीं हुआ जिस कारण कोल्हान क्षेत्र पिछड़ता गया। झारखंड के खनिज की लूट और विकास की राशि को लूटने से बचाने के लिए भाजपा को सबक सिखाये, राज्य के विकास को गति देने के लिए इस बार मौका काॅग्रेस को दें, मतदाताओं से काॅग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करने का अपील किया। श्री सहाय ने हल्दीपोखर बाजार में रोड शो कर दुकानदारों और मतदाताओं से  काॅग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील किया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More