गम्हरिया
—–
एक ओर जहाँ केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश में स्वच्छता अभियान चला रही है वहीं गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया पंचायतन्तर्गत निर्मल पथ, मार्ग संख्या छह के लोगों द्वारा उक्त अभियान को ठेंगा दिखाया जा रहा है। उक्त मार्ग के कुछ लोगों द्वारा घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाए जाने से स्थिति नारकीय होती जा रही है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत भी की गई। किन्तु उनके द्वारा अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने से दिनोंदिन स्थिति बदतर होती जा रही है। घरों का गंदा सड़क पर जमा हो जाने से कई लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को कई स्थानीय लोगों द्वारा मुखिया निरोला सरदार से शिकायत किए जाने के बाद उनके द्वारा पूरे क्षेत्र का मुआयना कर इस पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। लोगों ने बताया िकइस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं किया जाता है तो अनुमंडलाधिकारी समेत अन्य बरीय अधिकारियों को पत्र भेजकर गंदा पानी बहाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की जाएगी।




