
सरायकेला।गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन में संपन्न गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को रुबैला एवं खसरा से रोकथाम की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मृगेन्द्र बायरा ने किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य की जानकारी भी उन्हें देने की सलाह दिया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 बलराम मुर्मू ने खसरा और रुबैला जैसी संक्रमित बीमारियों से बचाव की जानकारी उन्हें दिया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सरकारी विद्यालयों में नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने शिक्षकों से सहयोग की अपील किया। इस मौके पर सीआरसी श्रीनिवास सतपथी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।



