
सरायकेला।


ईचागढ थाना क्षेत्र के हाङात सुवर्णरेखा नदी किनारे झाङी में एक करीब 18 वर्षीय अज्ञात लङकी की शव शुक्रवार को बरामद किया गया । थाना प्रभारी राउतु होनहागा ने बताया की सुनसान झाङी जगह में शव फेंका हूआ है । उन्होने आशंका व्यक्त किया कि इस लड़की की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहाँ लाकर फेंक दिया गया है । शव सफेद – हरा कमीज (समीज)एवं गुलाबी रंग का सलवार (पैंट) पैर मे लाल काला चेकदार मोजा पहने हूई है ।शव 3-4 दिन पहले का लग रहा है । वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । मामले का तहकीकात किया जा रहा है ।

