गम्हरिया।
कान्ड्रा मोड़ स्थित घुटबेड़ा मौजा में वन विभाग की करीब डेढ़ एकड़ जमीन को अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों व दूकानों को बुधवार को विभागीय अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इस मौके पर बतौर दंडाधिकारी उपस्थित अंेचल निरीक्षक चन्द्रशेखर तिवारी की देखरेख में डीएफओ ए0 एक्का के नेतृतव में दर्जनों दूकानों व मकानों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर रेंजर सुरेश प्रसाद, वनपाल दिलीप मिश्रा, वनरक्षी लोदो हेस्सा, अजय कुमार के अलावा कान्ड्रा थाना के जवान भी मोजूद थे। इस दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा इसका विरोध भी किया गया। किन्तु वन विभाग के अधिकारी द्वारा उनकी एक न सुनी गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुँचे पूर्व प्रखंड प्रमुख रामदास टुडू, झामुमो नेता राम हाँसदा समेत कई स्थानीय समाजसेवियों ने विभागीय अधिकारियों से लोगों को एक सप्ताह का मोहलत देने की मांग की गई। किन्तु वन विभाग के अधिकारियों ने किसी प्रकार की मोहलत देने से इन्कार कर दिया।



