
सरायकेला(गम्हरिया)।


भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चैक पर सरकार का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व उक्त पुतले को लेकर जुलूस निकाली गई जिसमें काफी संख्या में झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर दोनों दलों के नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगामी पाँच जुलाई को आहूत झारखंउ बंद को सफल बनाने की अपील किया। इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष रंजीत प्रधान, अमृत महतो, महेश्वर महतो, शंकर मुखी, कांग्रेस के लालटू महतो, फूलकांत झा, प्रदीप बारिक समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

