
गम्हरिया।


आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर गम्हरिया के वार्ड छह स्थित शिवपुरी काॅलोनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष लखी कुमारी रजक ने किया। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा तथा महामंत्री राणा सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कई दिशा-निर्देश देते हुए चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस मौके पर आगामी 11 मार्च को आदित्यपुर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही, सभी संभावित प्रत्याशियों को बूथ स्तर के लिए सहयोगियों को साथ लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता अम्बुज कुमार, रीतिका मुखी, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, विकास कुमार सिंह, रामाशंकर पांडेय, गुड्डी देवी, आकांक्षा तिवारी, रिंकी देवी, लीलावती देवी, रीतम देवी, लीला देवी, निर्मला गोप समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

