
सरायकेला-खरसांवा।


जिला के कोलाबीरा स्थित देवगरीसाई गांव में गुरुवार की रात ढिबरी से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। इसमें दो की मौत हो गई है जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 40 वर्षीय गंदरो सरदार अपनी पत्नी शुक्रमनी सरदार (27), बेटी सोमवारी सरदार (5) व सोमवारी सरदार (2) के साथ एक ही बेड पर सोए हुए थे। तभी उसके ऊपर ढिबरी गिर गई। इससे पूरे शरीर में तेजी से आग लग गई। इसके बाद तीनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे। घटना तीन बजे रात की है। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुटें और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में लाया गया। जहां पर पांच वर्षीय सोमवारी सरदार व उसकी मां शुक्रमनी सरदार की मौत हो गई। वहीं दो साल की सोमवारी सरदार आग से झुलसने से बच गई है। हालांकि, वह भी अपने मां-पिता के साथ में ही सोई हुई थी। मृतक के भतीजा बबलू सरदार ने बताया कि तीन बजे रात को अचानक चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी घबरा गए। जाकर देखा तो तीनों झुलसे हुए है। इसके बाद पानी और कंबल डालकर आग को बुझाया गया। उन्होंने बताया कि ढिबरी में किरासन तेल अधिक होने की वजह से वह शरीर पर गिर गया और तेज गति से आग पकड़ ली। गंदरो सरदार भी 60 फीसद झुलस गया है। वह मजदूरी का काम करता था।

