गम्हरिया
—–
टायो वर्कर्स युनियन कार्यालय में प्रसिद्ध मजदूर नेता स्व0 वीजी गोपाल की 98वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर टायो के उपाध्यक्ष (आॅपरेशन) श्री पीडी मुद्धंरा, यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव विनोद कुमार राय समेत अन्य सदस्यों द्वारा स्व0 गोपाल बाबु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री पांडेय ने गोपाल बाबु के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा श्रमिकों के हित के लिए किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। इस मौके पर यूनियन के एस अख्तर, सह सचिव मदन लाल साह, आशुतोष महतो, यूके सुवर्णाे, जीपी महतो, केपी तिवारी, एस विश्वकर्मा, धरनीधर सिंह, जवाहर लाल माहली, जीतेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार समेत काफी संख्या में यूनियन के सदस्य, कम्पनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
