
गम्हरिया
—–
बीती रात ईटागढ़ पंचायत के तिरिलडीह निवासी शेख हुसैन के घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये के घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुँचे मुखिया रवीन्द्र सरदार तथा अन्य ग्रामीणों द्वारा उक्त आग को बुझाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख हुसैन रात्रि में परिजनों के साथ घर में सोया था। उसे आग लगने के बावत पता तक नहीं चला। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने पर वे सपरिवार बाहर भागकर उन्होंने जान बचाई। उन्होंने बताया कि इस आगलगी में उनके घर में रखा कपड़ा, वर्तन समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


