
गम्हरिया
—–
प्रखंड के जसपुर पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों की सम्पन्न हुई बैठक में किसानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर गांजिया बराज हेतु बनाए जा रहे गार्डवाल निर्माण के विरोध का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुखिया रामू मुर्मु ने उक्त गार्डवाल निर्माण होने से होने वाली हानियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। बताया गया है कि बराज स्थल से लगभग छह किलोमीटर दूरी तक पानी रोकने के लिए नदी किनारे गार्डवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके सीमांकन में कई खेत भी आ रहा है। गार्डवाल निर्माण हो जाने से नाले का पानी नदी तक नहीं पहुँच पाएगी जिससे कई खेतों के डूब जाने की आशंका है। इस मौके पर गार्डवाल निर्माण रोकने हेतु पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों द्वारा गार्डवाल के किनारे दो किमी दूरी तक कैनाल का निर्माण कराने, गार्डवाल के सीमा क्षेत्र में आने वाले वृक्षों की कटाई होने पर भूस्वामी को मुआवजा देने, बंदोबस्ती या दखल जमीन के अधिग्रहण भूस्वामी को मुआवजा देने की मांग की गई। इस मौके पर पंसस डाॅ0 जगेश्वर नायक, छायाकांत गोराई, श्यामापद गोराई, बैकुंठ महतो, शिखर मांझी, राखोहरि गोराई, आनन्द मंडल, किनू नायक समेत उदयपुर, जसपुर, बड़डीह, राजगाँव समेत कई गाँवों के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
