
गम्हरिया

—–
आदित्यपुर थानान्तर्गत गम्हरिया प्रखंड कॉलोनी से सटे क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी सालूका जामुदा का 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार जामुदा ने गुरुवार को गले में फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात करीब दस बजे अपने घर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला था तो परिजनो द्वारा उसे जगाने का प्रयास किया गया। असफल हाने पर खिड़की से झाँककर देखा जो उसे विद्युत तार के सहारे पँखा से झूलते पाया। तत्पश्चात् उसके पिता द्वारा इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल भेज दिया।
