एनविल केबुल्स कंपनी में कार्य के दौरान दूर्घटना से सुशील हाईबुरु नामक कामगार की मौत
सरायकेला।
औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित एनविल केबुल्स कंपनी में कार्य के दौरान दूर्घटना होने से सुशील हाईबुरु (30) नामक कामगार की मौत हो गई। घटना बीते गुरुवार की रात्रि पाली की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान ट्युब मशीन का बाॅबिन खुल जाने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि बाॅबिन खुलकर उससे टकरा गया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। रात्रि पाली में सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं रहने के कारण अस्पताल पहुँचाने में हुए उसे विलंब के कारण टीएमएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक ओड़िसा का रहने वाला था। इस घटना के बाद शुक्रवार को प्रबंधन की ओर से कंपनी को बंद कर दिया गया। इस घटना से कामगारों में आक्रोश नहीं भड़के, इसके मद्येनजर शुक्रवार को एक भी कामगारों को कंपनी परिसर में जाने नहीं दिया गया।

