सरायकेला(ईचागढ)-
– प्रखंड क्षेत्र के करीब 13 लाइसेंसी खाद बीज प्रतिष्ठान सोमवार से तीन दिनो के लिए बंद रहा । झारखंड किसान सेवा संघ द्वारा राज्य सरकार के निर्देश पर छापामारी के नाम से दुकानदारो को परेशान करने , मामला दर्ज करने , प्रतिदिन लेखा जोखा का हींसाव देने के खीलाफ 7 से 9 अगस्त तक खाद बीज भंडार बंद रखने का निर्णय पर बंद किया गया है । मिलन चौक, गौरांगकोचा, चीपङी, टीकर, रूगङी सहित सभी 13 प्रतिष्ठान बंद रहा । प्रतिष्ठाने बंद रहने से खेते के एन मौके पर किसान खाद के लिए परेशान रहे । किसानो ने बताया की सरकार खेती के समय इस तरह का नियम बनाकर किसानो के साथ शौतेला व्यवहार कर रही है ।
किसान गुरूपद महतो ने बताया की खेत मे धान लाल हो गया है । युरीया एवं दवा का जरूरत था मगर दुकान बंद रहने से बेरंग लौटना पढा । तीन दिन मे धान नष्ट हो जाएगा ।




