
गम्हरिया।


—–
टीजीएस काॅलोनी की महिलाओं की सामाजिक संस्था जागृति की ओर से मलिा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित संस्था की सचिव मंजू सिंह ने महिला सफाई कर्मचारी, ग्रामीण महिलाएँ एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी आस्था, विश्वास एवं प्रेम का प्रतीक है। इस धरती पर भगवान के बाद दूसरा दर्जा नारी को मिला है किन्ंतु वर्तमान समय मे जो हालात दिख रहा है उसमे नारी का हर जगह अपमान हो रहा है, जो चिंताजनक है। उन्होने महिलाओं को उनके कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी देते हुए अपनी धर्म एवं संस्कृति बचाने तथा बेटा-बेटी मे भेदभाव न कर स्वच्छ समाज निर्माण करने पर बल दिया। इस दौरान महिला कर्मचारियों को पोषाक प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक निर्मल कुमार समेत सभी सदस्य उपस्थित थी।

