गम्हरिया
अखिल झारखंड श्रमिक संघ की एक बैठक महामंत्री दिलमोहन महतो की अध्यक्षता में स्थानीय घोड़ाबाबा मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में उषा कंपनी द्वारा श्रमिक के आश्रितों की नौकरी हेतु लिए जा रहे साक्षात्कार में बाहरी डिग्रीधारी युवकों को शामिल किए जाने की निन्दा की गई। महतो ने बताया कि इस संबंध में पूव्र में ही यूनियन की ओर से उपायुक्त तथा उप श्रमायुक्त को स्मार पत्र देकर इसकी जाँच करने की मांग की गई थी। इस मौके पर उपस्थित यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अजु्रन प्रसाद यादव ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को इस मामले पर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ता करनी चाहिए। प्रबंधन के इस रवैये से श्रमिकों में असंतोष बढ़ रहा हे जिससे औद्योगिक अशांति की भी संभावना है। बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष सरोज प्रमाणिक, सचिव अमित ठाकुर, धनीराम मांझी, बादल महतो, अजीत महतो, मिठुन प्रमाणिक, कार्तिक दास, मानिक दास, राजेश प्रधान, धर्मेन्द्र पांडेय, काजल समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।


