सड़क दूर्घटना में जगन्नाथपुर निवासी अनिल शर्मा की मौत
गम्हरिया
—–
बीती रात जुगसलाई से डयूटी कर गम्हरिया लौटने के क्रम में भोल्टास बिल्डिंग के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल गम्हरिया के जगन्नाथपुर निवासी अनिल कुमार शर्मा (43 वर्ष) की मौत हो गई। मंगलवार को पार्वती घाट पर उनका दाह संस्कार कर किया गया। विदित है कि विगत दो वर्ष पूर्व सालडीह स्थित मामा घर में खेलने के दौरान पास ही रखे डस्टबीन में बम ब्लास्ट होने से उनके दस वर्षीय पुत्र विशाल की मौत हो गई थी। उसकी मौत का सदमा परिवार के लोग भुले नहीं थे कि घर के मुखिया की मौत सड़क दूर्घटना में हो गई। इससे उनके परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
