जमशेदपुर।
सड़क दुर्घटना मेह मृत युवक के परिजनो को मुआवजा की माग को लेकर स्थानिय लोगो ने मानगो पूल को जाम कर दिया। वही जिला प्रशासन के द्वारा बार बार आग्रह करने पर जामकर्ता सडक से नही हटे तो पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग करके जामकर्तोओ का खदेड़ा गया । तब जाकर जाम हटा। इस दौरान दोनो ओर से लंबी गांडियो की कतार लग गई।
घटना के सबध में बताया जाता है कि एम जी एम थाना क्षेत्र के बालीगुमा के पास सड़क दुर्घटना मे दाईगुट्टु के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता धीरज कुमार की मौत हो गई। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने एम जी एम थाना मे जमकर हंगामा किया था। मृतक के परिवार वालो का आरोप है की धीरज की हत्या की गई है हत्या का छुपाने के उद्देश्य से इसका सड़क दुर्धटना का रुप दिया गया है।
सोमवार के सुबह 10 बजे के लगभग स्थानिय लोगो ने मुआवजा और पुरे मामले की जांच को लेकर मानगो पूल के पास सड़क जाम कर दिया। मानगो पूल मे जाम लगते ही दोनो ओर से वाहनो का कतारे लग गई। पुलिस के द्वारा अश्वासान के बाद भी जब जाम नही हटाया गया तब जाकर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
