

रांची,11जनवरी। कोयले की कमी के कारण तेनुघाट विद्य्नुत निगम लि. (टीवीएनएल) की एक नंबर इकाई में पिछले तीन दिनों से उत्पादन ठप्प है, वहीं दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा बकाया भुगतान की मांग को लेकर पिक ऑवर (शाम पांच बजे से रात आठ बजे व सुबह छह बजे से 10बजे) तक बिजली कटोती किये जाने से राज्य के कई हिस्सो में बिजली संकट गहरा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो नंबर इकाई से शुक्रवार को उत्पादन त¨ शुरु हुआ, लेकिन कल दिन के डेढ़ बजे यह इकाई दोबारा ठप हो गई। इससे रांची छोड़ पूरे राज्य में बिजली संकट फिर से गहरा गया है। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, बोकार¨ व चतरा जिले में घंटो लोड सेडिंग की जा रही है,जिससे लोगो में नाराजगी व्यक्त है। वहीं रांची में कल शाम को फुल लोड से पंद्रह मेगावाट बिजली की कमी दर्ज की गई। रांची, नामकुम अौर हटिया दोनो ग्रिड फुल लोड में चला। इससे रात में स्थिति में थोड़ी सुधार देखी गई, लेकिन दिन भर लोड शेडिंग के कारण बिजली का आना-जाना जारी रहा। रांची में मांग से थोड़ी कम बिजली मिली, मगर शेष अन्य जिलो में भारी कमी रही। राज्य में एक सौ इक्यावन मेगावाट से अधिक की लोड शेडिंग अौर दो सौ सैंतीस मेगावाट से अधिक की बिजली की कमी दर्ज की गई है। लोड शेडिंग के कारण पलामू, कोल्हान, संथाल परगना में एक-एक घंटे में बिजली का आना-जारी रहा। इसकी वजह से लोगो को काफी परेशानियोंं का सामना करना पड़ा।