
राॅंची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अजय कुमार ने पूर्व सांसद बागुन सुम्बरूई के निधन पर गहरी शोक संवेदन व्यक्त किया है तथा कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। डा0 कुमार ने कहा कि बागुन सुम्बरूई झारखण्ड आन्दोलन के अग्रणीय नेता थे। पश्चिमी सिंहभूम से छः बार सांसद, चार बार विधायक, बिहार सरकार में मंत्री, झारखण्ड विधानसभा में प्रथम डिप्टी स्पीकर रहे। ये उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है। डा0 कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतृप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अजय कुमार ने बागुन सुम्बरूई के निधन पर सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिला में कल 23 जून को शोक सभा आयोजित करने का निर्देश दिया है। श्री शाहदेव ने बताया कि कल 23 जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, राॅंची में पूर्वाह्न 11.45 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया है।
श्री शाहदेव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से उनके अंतिम यात्रा एवं संस्कार के लिए पूर्व विधायक कालीचरण मुण्डा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद को अधिकृत किया है।
श्री शाहदेव ने बताया कि कोल्हान के दिग्गज नेता का पार्थिव शरीर कल अंतिम दर्शन के लिए प्रातः 09.00 बजे तिलक पुस्तकालय, कांग्रेस भवन, विष्टुपुर में रखा जायेगा। वहां से हाता राजनगर होते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। सुम्बरूई का अंतिम संस्कार उनके चाईबासा स्थित आवास में होगा।
शोक व्यक्त करने वालों में सर्वश्री केशव महतो कमलेश, अनादि ब्रह्म, प्रदीप तुलस्यान, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोरनाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, डा0 राजेश गुप्ता छोटू, रवीन्द्र सिंह, आभा सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, प्रो0 विनोद सिंह, संजय पाण्डेंय, सुरेन्द्र सिंह, सुरेश बैठा, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, सलीम खान, मदन मोहन शर्मा, सतीश पाॅल मुंजनी, अमूल निरज खलखो, फिरोज रिज्वी मुन्ना, एम. तौसिफ, चन्द्रदेव शुक्ला, रामानन्द केशरी, भूषण पाण्डेंय आदि शामिल हैं।



